महराजगंज: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पराली जलाने पर सख्त चेतावनी

महराजगंज के ग्राम पंचायत खोश्टा में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण, पराली जलाने पर रोक, आयुष्मान कार्ड निर्माण, सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

महराजगंज: ग्राम पंचायत खोश्टा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर कई विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया। चौपाल की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

जानकारी के मुताबिक, चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर फार्म 6, 7 और 8 उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटेगा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सभी प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीएम ने मतदाता सूची से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

पराली जलाना पर्यावरण और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक

पराली जलाने की समस्या पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पराली जलाना पर्यावरण और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पराली जलाने पर 50,000 तक का जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं की सैटेलाइट तकनीक से निगरानी की जा रही है और खेतवार मैपिंग भी तैयार है। डीएम ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान को तेज करने तथा गांव में डुगडुगी से अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए।

Maharajganj News: कोल्हुई में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत किए शानदार मॉडल

832 परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाया जा रहा है, इसलिए जिनका अभी तक नहीं बना है, वे जल्द बनवाएं।
ग्राम सभा से संबंधित आंकड़ों में बताया गया कि कुल आबादी 3400 है, परिवार 512 हैं, निजी बोरिंग 275 लोगों के पास है। प्रधानमंत्री आवास 125 लोगों को स्वीकृत हैं, वृद्धा पेंशन 194, विधवा पेंशन 58 व दिव्यांग पेंशन 25 लोगों को मिल रही है। 832 परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय निर्मित हैं।

Maharajganj News: बेलहिया में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, रहस्यमय मौत पर सवाल

246 लोगों का परीक्षण कर दवाएं

चौपाल के दौरान लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 246 लोगों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री के तहत 50 किसानों का पंजीकरण किया। ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल और ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी ने डीएम का पुष्पगुच्छ व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी ने किया।
चौपाल में जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा विभाग, बीडीओ मिठौरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 15 November 2025, 10:04 PM IST