महराजगंज में मछली मारते वक्त शेर की मौत

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव निवासी 18 वर्षीय शेर मोहम्मद बुधवार शाम डंडा नदी में मछली मारने के दौरान डूब गया था। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू अभियान के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 October 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में डंडा नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव का रहने वाला शेर मोहम्मद बुधवार शाम नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया और लापता हो गया। काफी तलाश के बाद गुरुवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मछली मारने गया था युवक, नदी में डूबने से हुआ लापता

जानकारी के मुताबिक, हरदी डाली गांव निवासी शेर मोहम्मद बुधवार शाम करीब छह बजे डंडा नदी में मछली मारने के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की गई। युवक का पता नहीं चलने पर प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।

SDRF और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलने पर नौतनवा के एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह और सोनौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बुधवार देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद गुरुवार सुबह फिर तलाश की गई, जिसमें उसका शव बरामद हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई

चौकी इंचार्ज अभिषेक जैसवाल ने युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की। वहीं, सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 18 वर्षीय शेर मोहम्मद की मौत से गांव में शोक का माहौल है। जिस परिवार को युवक के सुरक्षित लौटने की उम्मीद थी, वहां शव मिलने की खबर से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने गांव के लोगों को भी गमगीन कर दिया है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 October 2026, 3:10 PM IST

Related News

Advertisement