हिंदी
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापुर के शुक्ल टोला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टिनशेड में लगे लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्ल टोला निवासी किसमाती (60), पत्नी स्वर्गीय शिव सोतन यादव, शुक्रवार सुबह घर के बगल में बने टिनशेड में किसी घरेलू कार्य के लिए गई थीं। इसी दौरान उन्होंने वहां लगे लोहे के पाइप को छू लिया, जिसमें कथित रूप से करंट प्रवाहित हो रहा था।
लबकनी प्रतिमा विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारी निलंबित; 7 नामजद और 70 अज्ञात पर केस
करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, टिनशेड के लोहे के पाइप में करंट उतर आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि करंट आने की वास्तविक वजह की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।
बरसात के मौसम में बिजली के उपकरणों और लोहे के ढांचों में करंट उतरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बिजली से जुड़े उपकरणों और खुले तारों के पास विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी गड़बड़ी दिखाई देने पर तुरंत बिजली विभाग को सूचना देनी चाहिए।
Location : Maharajganj
Published : 31 July 2026, 2:29 PM IST