हिंदी
दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत (Img: AI Generated)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि देखते ही देखते तीन लोग गोलियों का शिकार हो गए। सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में बरगद के पेड़ के आगे चबूतरा बनाने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में शिवा तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को गोली लगने की जानकारी सामने आई है।
गोली लगने के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल की हालत नाजुक बताई गई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें- आगरा में विधवा चाची के घर से गहने और मकान के कागजात गायब, भतीजे पर लगा चोरी का आरोप
रिहायशी इलाके में अचानक गोलियां चलने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस अब विवाद की वजह और गोलीबारी के पीछे की पूरी कहानी का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे युवक, फिर पुलिया से नीचे गिरी कार; चार युवकों की दर्दनाक मौत
डीसीपी वेस्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों की निगरानी में घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
Location : Lucknow
Published : 26 October 2026, 12:21 PM IST