Live Now

UP Breaking News Live: यूपी की हर ब्रेकिंग खबर लाइव, यहां पढ़ें सियासी घमासान से अपराध तक सभी बड़े अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 October 2026 , 1:31 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 25 Oct 2026 01:31 PM (IST)

      Hamirpur News: अवैध असलहे से फायरिंग का वीडियो वायरल, गांव में दहशत फैलाने का दावा

      हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अवैध असलहे से फायरिंग करता दिखाई देने की बात कही जा रही है। दावा है कि गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई।

    • 25 Oct 2026 01:29 PM (IST)

      Sultanpur News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 मरीजों को लिया गोद

      सुलतानपुर के दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे लेबर कैंप में सिद्धार्थ जन कल्याण सेवा संस्थान ने 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार किट वितरित की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संस्था के प्रयासों की सराहना की गई।

    • 25 Oct 2026 01:27 PM (IST)

      Lucknow News: हजरतगंज धोखाधड़ी मामले में सुल्तानपुर के पांडेय दंपती गिरफ्तार

      लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने सुल्तानपुर के पांडेय दंपती को गिरफ्तार किया है। लंबी जांच के बाद हुई इस कार्रवाई से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर लगाए गए आरोपों को निराधार पाए जाने का दावा भी किया गया है।

    • 25 Oct 2026 01:27 PM (IST)

      Kanpur News: PET-2026 परीक्षा शुरू, आसान पेपर से अभ्यर्थी खुश, केंद्रों की दूरी बनी परेशानी

      कानपुर नगर में रविवार को PET-2026 परीक्षा 21 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई। पहली पाली के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कई ने प्रश्नपत्र आसान बताया, जबकि कुछ ने परीक्षा केंद्रों की दूरी पर परेशानी जताई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

    • 25 Oct 2026 01:26 PM (IST)

      Budaun News: तेज रफ्तार दूध की पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

      बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के पड़ेली गांव में तेज रफ्तार दूध से भरी पिकअप की टक्कर से 35 वर्षीय किसान अमर सिंह उर्फ दुर्वेश की मौत हो गई। वह खेत से पैदल घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    • 25 Oct 2026 01:25 PM (IST)

      Budaun News: पिकअप की टक्कर से चाचा-भतीजी गंभीर घायल, बिल्सी-बदायूं रोड पर हादसा

      बदायूं के बिल्सी-बदायूं मार्ग पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सराय सांवल निवासी टिंकू दिवाकर अपनी भतीजी के साथ गोरामई से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की जानकारी टिंकू ने दी।

    • 25 Oct 2026 01:24 PM (IST)

      Raebareli News: यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की होर्डिंग्स चर्चा में, 200 सीटों का नारा

      रायबरेली में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हैं। इन पर ‘200 सीट, हक है हमारा’ और ‘यूपी को राहुल गांधी पर है भरोसा’ जैसे नारे लिखे हैं। होर्डिंग्स में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं।

    • 25 Oct 2026 01:24 PM (IST)

      Hathras News: PET-2026 परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

      हाथरस में PET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। रविवार को पहली पाली में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    • 25 Oct 2026 01:23 PM (IST)

      Deoria News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

      देवरिया के सोन्दा गांव स्थित लालमति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और अधिक रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया गया कि महिला को मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किया गया था। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    • 25 Oct 2026 01:22 PM (IST)

      Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर 1,503 नशीले इंजेक्शन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

      महराजगंज के सोनौली में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य गेट के पास छापेमारी की। कार्रवाई में 1,503 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

       

    • 25 Oct 2026 01:21 PM (IST)

      Basti News: फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने पिया संदिग्ध पदार्थ

      बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास के आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान संदिग्ध पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद आश्रम में मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई।

    • 25 Oct 2026 01:20 PM (IST)

      Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पार्क में मिला MBBS छात्र का शव

      प्रतापगढ़ के सोनेलाल मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह MBBS छात्र मिथिलेश कुमार का शव केशव राय हॉस्टल के पार्क में मिला। वह 2024 बैच का छात्र था और बलिया का निवासी था। शव देखकर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। छात्र की मौत से कॉलेज में हलचल मच गई।

    • 25 Oct 2026 01:19 PM (IST)

      Kaushambi News: 13 केंद्रों पर PET परीक्षा शुरू, नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान

      कौशांबी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। पहले दिन 13 केंद्रों पर नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। नकल रोकने और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। केंद्रों पर महिला पुलिस अभ्यर्थियों की चेकिंग कर रही है।

Location :  Lucknow

Published :  25 October 2026, 1:18 PM IST

Advertisement