दलाल के झांसे में गई 55 साल की खरपति देवी की जान, देवरिया के निजी हॉस्पिटल में मौत पर परिजनों का भारी हंगामा

देवरिया के सोन्दा स्थित लालमति हॉस्पिटल में 55 वर्षीय महिला खरपति देवी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और दलालों पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर मरीज को दलाल के झांसे में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह मौत हो गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 25 October 2026, 1:20 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोन्दा गांव स्थित लालमति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मरीज से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली गई, लेकिन उसकी समुचित देखभाल नहीं की गई। रविवार की सुबह करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मेडिकल कॉलेज से रेफर, फिर निजी अस्पताल कैसे पहुंची मरीज?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम साहू मठिया निवासी खरपति देवी (55 वर्ष), पत्नी हीरा विश्वकर्मा, को शनिवार की शाम अचानक पेट में तेज दर्द होने पर परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें - Deoria Crime: दुकान में किशोर का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट पर मौजूद एक कथित दलाल ने उन्हें अपने प्रभाव में ले लिया और गोरखपुर ले जाने के बजाय सोनदा गांव स्थित लालमति हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर परिजनों से अच्छी-खासी रकम वसूल की गई, लेकिन मरीज की हालत के अनुरूप समुचित उपचार और देखभाल नहीं की गई। रविवार सुबह करीब पांच बजे खरपति देवी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें - Deoria Crime: दुकान में किशोर का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने देवरिया सदर कोतवाली में लालमति हॉस्पिटल क की प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तहरीर दिया वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ सीएमओ देवरिया को भी लिखित तहरीर देने की तैयारी परिजनों द्वारा की जा रही है देवरिया से डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Location :  Deoria

Published :  25 October 2026, 1:20 PM IST

Advertisement