लखनऊ में दर्दनाक हादसा, दरोगा की मां और ताऊ की मौत; बुलंदशहर से आते समय कार के उड़े परखच्चे

लखनऊ में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बुलंदशहर से आ रही XUV300 काकोरी के आउटर रिंग रोड पर खंभे से टकराकर कई बार पलट गई। कार में बिजनौर में तैनात एक दरोगा भी मौजूद थे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 October 2026, 12:07 PM IST
google-preferred

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बिजनौर में तैनात एक दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। हादसा काकोरी क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर हुआ, जहां बुलंदशहर से लखनऊ आ रही कार अचानक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटने के बाद जाकर सीधी हुई।

हादसे में दरोगा की मां और ताऊ गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दरोगा सोनू निगम और कार चालक भी घायल हो गए।

कार्यक्रम और इलाज के लिए आ रहे थे लखनऊ

सोनू निगम बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि वह अपनी मां और ताऊ के साथ लखनऊ आ रहे थे। मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ताऊ के इलाज की भी योजना थी।

लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही काकोरी में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के लिए यह सफर कुछ ही पलों में खुशियों से गहरे सदमे में बदल गया।

Location :  Lucknow

Published :  4 October 2026, 12:07 PM IST

Advertisement