Lucknow News: लोहे का गेट टूटकर दो वर्षीय बच्ची पर गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में घर का लोहे का गेट टूटकर दो वर्षीय बच्ची पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल मासूम की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार में मातम फैला हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 19 June 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

 Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर का लोहे का गेट अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सूरज कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी सीमा, चार वर्षीय बेटी सृष्टि और दो वर्षीय बेटी अन्वी थीं। शुक्रवार सुबह सूरज घर में बैठकर खाना खा रहे थे और छोटी बेटी अन्वी को भी खाना खिला रहे थे।

Lucknow: वायरल वीडियो ने बढ़ाई बसपा की मुश्किलें, मायावती ने तोड़ी चुप्पी; जानिये क्या कहा

इसी दौरान अन्वी खेलते-खेलते घर के बाहर की ओर चली गई। कुछ ही देर बाद बाहर से तेज आवाज सुनाई दी जिससे परिवार के लोग घबरा गए।

गेट के नीचे दबी मिली मासूम

आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो देखा कि घर का भारी लोहे का गेट टूटकर जमीन पर गिरा पड़ा है और उसके नीचे अन्वी दबी हुई है। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में गेट हटाकर बच्ची को बाहर निकाला गया और तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

परिजन पूरी उम्मीद के साथ बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार गेट गिरने से बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं, जिनके कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Lucknow: KGMU में टंकी की सफाई के दौरान युवक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठ रहे सवाल

मासूम अन्वी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

Location :  Lucknow

Published :  19 June 2026, 3:27 PM IST

Advertisement