Kaushambi Murder: चारपाई के नीचे घर में मिली लाश से सनसनी, बेटी ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप

करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे 55 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र किशोरी नाथ का शव उनके घर की चारपाई के नीचे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौत की संदिग्ध परिस्थितियों ने गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 March 2026, 6:42 PM IST
google-preferred

kaushambi: कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे 55 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र किशोरी नाथ का शव उनके घर की चारपाई के नीचे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मौत की संदिग्ध परिस्थितियों ने गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक पिछले दो दिनों से घर में अकेले थे। उनकी पत्नी बेटी के यहां गई हुई थीं।

Kaushambi News: महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर, AAP ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। स्थानीय लोग बताते हैं कि मिश्रीलाल अक्सर बीमार रहते थे, इसलिए स्वाभाविक मौत की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मृतक की बेटी ने हत्या का लगाता आरोप

इधर, मृतक की बेटी गीता देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए । उन्होंने कहा, "पिता के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और मुंह से खून निकल रहा था। यह हत्या ही है।" गीता का बयान मामले को और रहस्यमय बना रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Kaushambi News: महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर, AAP ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

एसपी राजेश कुमार ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।"फिलहाल पुलिस चौकसी बढ़ा रही है।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 19 March 2026, 6:42 PM IST

Advertisement