हिंदी
तख्त पर सोते समय सांप ने डसा (Img: Dynamite News)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित डीहा कान्हा गौशाला के पास सूअर बाड़े में सो रहे एक मजदूर को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान लल्लू पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी वार्ड नंबर-2, नाईम मियां का पूरा, कस्बा चायल के रूप में हुई। बताया गया कि लल्लू रोज की तरह डीहा कान्हा गौशाला के पास स्थित सूअर बाड़े में तख्त पर सो रहा था। शुक्रवार भोर में किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने शुरुआत में उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बस एक पल की चूक और छिन गई जिंदगी… गीली सड़क पर बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
‘सांवर सांवर सुरतिया तोहार दुल्हा’ 35 साल बाद भी इस गाने के बिना अधूरी हैं बिहार की शादियां
मजदूर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई है।
Location : Kaushambi
Published : 24 July 2026, 4:01 PM IST
Topics : Kaushambi News snake bite Uttar Pradesh News