जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर हमीरपुर में उबाल! सड़कों पर उतरा ब्राह्मण एकता परिषद, राष्ट्रपति के नाम भेजी बड़ी मांग

हमीरपुर में ब्राह्मण एकता परिषद ने नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Hamirpur: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को ब्राह्मण एकता परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका स्थित अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन में परिषद ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित लाठीचार्ज और पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

देशभर में जारी है विरोध

ब्राह्मण एकता परिषद का कहना है कि पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई ने भी लोगों में नाराजगी पैदा की है। इसी कारण देश के कई हिस्सों में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

हमीरपुर में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सदर कोतवाली पुलिस पूरे कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रही। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

अब कोर्ट की LIVE कार्यवाही का वीडियो नहीं कर सकेंगे वायरल! सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया बड़ा आदेश

महिला जिलाध्यक्ष ने रखी संगठन की बात

ब्राह्मण एकता परिषद की महिला जिलाध्यक्ष (मातृ प्रकोष्ठ) दीपा तिवारी ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग दोहराई।

Location :  Hamirpur

Published :  24 July 2026, 4:43 PM IST

Advertisement