Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर में गुरुवार दोपहर गंगा बैराज के पास अचानक एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचीं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आखिर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कैसे हादसे का शिकार हुआ और उस वक्त उसमें कौन मौजूद था?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 August 2026, 12:58 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में गुरुवार दोपहर गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी कंपनी का था और इसका इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था।

हादसे में पायलट की मौत

इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को सुरक्षित कर राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन की टीमें दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हैं। विमान किस परिस्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान यह गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल हादसे में पायलट की मौत और को-पायलट के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस-प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  27 August 2026, 12:36 PM IST

Advertisement