हिंदी
सफाई का वीडियो बनाकर दिया करारा जवाब (Img- Instagram)
New Delhi: देश की प्रीमियम ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' अपनी आधुनिक सुविधाओं, समय की पाबंदी और बेहतरीन सेवाओं के लिए जानी जाती है। 15 फरवरी 2019 को बनारस से नई दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी।
आमतौर पर आम ट्रेनों में यात्रा शुरू होने के कुछ घंटों बाद शौचालयों की स्थिति खराब हो जाती है, लेकिन वंदे भारत में सफर कर रही एक महिला यात्री ने 4 घंटे के सफर के बाद टॉयलेट का हाल दिखाकर एक नया अनुभव साझा किया है।
यह वीडियो हाथरस (यूपी) के बीकन पंचायत राजपुर की प्रधान प्रियंका तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बनारस से नई दिल्ली जा रही प्रियंका ने ट्रेन छूटने के करीब साढ़े तीन से चार घंटे बाद टॉयलेट का वीडियो बनाया।
वीडियो में उन्होंने फ्लश बटन दबाकर दिखाया कि टॉयलेट शीट तुरंत और पूरी तरह साफ हो जाती है। इसके बाद उन्होंने हैंडवॉश का इस्तेमाल कर हैंड ड्रायर से हाथ सुखाए और रेलवे की स्वचालित तकनीक और दरवाजों की तारीफ की।
“30-30 करवा दो…” जिसको लगी गोली, दरोगा साहब उसी से मांगे पैसे, वीडियो वायरल हुई तो…
प्रियंका ने कहा कि लंबी यात्राओं के दौरान साफ-सुथरे शौचालयों की असल कीमत एक महिला से बेहतर कोई नहीं समझ सकती। ट्रेन के रखरखाव से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय रेलवे और सरकार का आभार जताया।
हालांकि, इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों ने देश में बढ़ती सफाई के प्रति जागरूकता की सराहना की, तो एक यूजर ने लिखा कि 90% मौकों पर टॉयलेट गंदा रहता है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया "गंदा करता कौन है और साफ कौन करता है?"
यह वीडियो सिर्फ सुविधाओं की तारीफ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह भी संदेश दिया कि सार्वजनिक संपत्तियों और ट्रेनों को साफ रखने में यात्रियों की अपनी नागरिक जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है।
Location : New Delhi
Published : 27 August 2026, 12:37 PM IST