नेपाल में मची तबाही, बीच में फंसे राकेश टिकैत; VIDEO में दिखाया खौफनाक मंजर, बोले- गाड़ी छोड़नी पड़ी

नेपाल में भारी बारिश और तबाही के बीच किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके साथ मौजूद पूरा डेलिगेशन सुरक्षित है। हालांकि, नेपाल में बने हालात और आगे के सफर को लेकर तस्वीर अभी गंभीर है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 August 2026, 12:36 PM IST
google-preferred

New Delhi/Kathmandu: नेपाल में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के बीच किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 27 अगस्त को सामने आए इस वीडियो में टिकैत ने बताया कि वह नेपाल के पोखरा में हैं और उनके साथ मौजूद पूरा डेलिगेशन सुरक्षित है।

टिकैत के मुताबिक, उनके साथ करीब 8 से 9 लोगों का डेलिगेशन नेपाल गया हुआ है। सभी लोग फिलहाल पोखरा में सुरक्षित हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए लगातार फोन कर हालचाल पूछ रहे लोगों और शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया।

रास्ते बंद हुए तो गाड़ी छोड़नी पड़ी

राकेश टिकैत ने वायरल वीडियो में बताया कि नेपाल में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण कई रास्ते प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी है।

वीडियो में वह पोखरा के मौसम और लगातार हो रही बारिश को भी दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण सड़क मार्ग से आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है।

 

काठमांडू से दिल्ली लौटने की तैयारी

टिकैत ने बताया कि उन्हें फ्लाइट की टिकट मिल गई है। उनकी योजना 27 अगस्त को पोखरा से काठमांडू जाने की है। इसके बाद 28 अगस्त की रात तक भारत लौटने की बात उन्होंने कही है।

उन्होंने बताया कि काठमांडू पहुंचने के बाद वहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली जाएगी। फिलहाल उनका पूरा डेलिगेशन पोखरा में ही सुरक्षित है।

Kanpur: नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबरों से करने लगा कॉल, बुआ के बेटे से परेशान NEET छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

नेपाल में पर्यटकों के फंसे होने की बात

वायरल वीडियो में राकेश टिकैत ने नेपाल में फंसे पर्यटकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत के कई पर्यटक भी प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं और कुछ लोगों के लापता होने की खबर है।

उन्होंने नेपाल के स्थानीय किसान संगठनों से संपर्क करने की बात कही। टिकैत ने कहा कि प्रभावित लोगों की मदद की जानी चाहिए और अलग-अलग देशों से नेपाल पहुंचे पर्यटकों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

रक्षाबंधन से एक दिन पहले सूनी रह गई कई भाइयों की कलाई, घर लौटते वक्त उजड़ गए परिवार; सुल्तानपुर में खौफनाक हादसा

स्थानीय संगठनों से संपर्क कर रहे टिकैत

राकेश टिकैत ने बताया कि नेपाल में उनके स्थानीय किसान संगठनों से संपर्क हो रहा है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी लोगों की मदद करने की बात कही।

उन्होंने सरकार और स्थानीय लोगों से प्रभावितों की सहायता करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ दूसरे देशों से आए पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

फिलहाल राकेश टिकैत और उनके साथ मौजूद करीब 8-9 सदस्यीय डेलिगेशन के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के बीच उनका पोखरा से काठमांडू और फिर दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Location :  New Delhi

Published :  27 August 2026, 12:36 PM IST

Advertisement