ऑपरेशन शुरू होने से पहले कैसे हुई मरीज की मौत? कानपुर के नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

कानपुर के कर्नलगंज स्थित निजी नर्सिंग होम में आंत के ऑपरेशन से पहले मरीज विनीत कुमार की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के नाम पर रुपये जमा कराने के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated : 22 May 2026, 2:58 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आंत के ऑपरेशन के लिए भर्ती किए गए मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

कानपुर देहात से इलाज कराने आया था मरीज

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम बनीपारा निवासी विनीत कुमार (40) को आंत की गंभीर समस्या होने पर कर्नलगंज स्थित चांदनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया था कि विनीत की आंत का बड़ा ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए गुरुवार रात करीब 11 बजे ऑपरेशन का समय तय किया गया था।

Kanpur News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पेंट फैक्ट्री श्रमिकों का हंगामा, चौबेपुर-बिठूर मार्ग किया जाम

ऑपरेशन से पहले जमा कराए गए रुपये

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले अस्पताल प्रशासन ने उनसे इलाज और सर्जरी के नाम पर पूरी रकम जमा कराई। परिजनों ने डॉक्टरों के कहने पर देर शाम अस्पताल के काउंटर पर रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि पैसे जमा होने के कुछ ही देर बाद डॉक्टर बाहर आए और बताया कि विनीत की मौत हो चुकी है।

अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन से सवाल पूछने शुरू कर दिए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही मरीज की मौत होना कई सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की स्थिति की सही जानकारी नहीं दी और इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। घटना के बाद नर्सिंग होम परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

Kanpur Dehat: प्रेमी ने पहले काटा प्रेमिका का गला फिर कर लिया सुसाइड, जानें मामले में क्या है अपडेट

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

हंगामे की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अस्पताल प्रशासन के पक्ष को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  22 May 2026, 2:58 PM IST

Advertisement