कानपुर में किशोर से ब्लैकमेलिंग: 3 साल में ऐंठे 6.25 लाख रुपये, डॉक्टर दंपती ने छोड़ी नौकरी; कोचिंग-जिम तक पीछा कर बनाते थे दबाव

कानपुर में डॉक्टर दंपती के 11वीं के छात्र बेटे को तीन नाबालिग साथियों ने 3 साल में 6.25 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया। घर में चोरी कराई, कोचिंग-जिम तक पीछा किया और होटल के बेड पर कैश बिछाकर वीडियो बनाए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जांच जारी।

Updated : 23 September 2026, 11:18 AM IST
google-preferred

Kanpur: रईसजादों की रंगीनमिजाजी और ऐशो-आराम की भूख जब किशोरों को जुर्म के रास्ते पर ले जाए, तो तस्वीर कितनी भयावह हो सकती है- इसकी वानगी कानपुर के चकेरी इलाके में देखने को मिली है। एक प्रतिष्ठित स्कूल के 16 वर्षीय किशोर (डॉक्टर दंपती के बेटे) को तीन सहपाठियों ने ब्लैकमेल कर 6.25 लाख रुपये चूस लिए। मानसिक दबाव इतना बढ़ा कि मां को उन्नाव स्थित अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़नी पड़ी। मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचने के बाद अब नाबालिग आरोपियों की कुंडली खंगाली जा रही है।

कैसे बुना गया जाल: आईफोन-15 के नाम पर ठगी की शुरुआत

कहानी तीन साल पहले तब शुरू हुई जब पीड़ित छात्र कक्षा 9 में पढ़ता था। साथ पढ़ने वाले तीन नाबालिग साथियों ने उसे आईफोन-15 दिलाने का लालच दिया।

Bihar News: ट्रेनों में यात्रियों को लूटकर चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप, प्रयागराज से रोहित तिवारी गिरफ्तार; पटना ला रही RPF-GRP

फोन की कीमत (1.12 लाख) और कमीशन (40 हजार) जोड़कर 1.52 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

इसके बाद 40–45 हजार रुपये का पुराना फोन थमा दिया गया और शेष रकम डकार ली गई।

कुछ वक्त बाद फोन में खराबी बताकर उसी फोन को खुद ही 30 हजार रुपये में वापस ले लिया गया।

लालच का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। नया फोन दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये और मांगे गए। जब छात्र घर से चोरी कर रकम लेकर स्कूल पहुंचा, तो प्रिंसिपल तक मामला पहुंच गया, हालांकि तब माता-पिता ने बेटे को डांटकर मामला रफा-दफा कर दिया था।

हाईस्कूल और 11वीं तक पीछा: कोचिंग-जिम में भी घेराबंदी

नाबालिग आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि स्कूल बदलने के बावजूद उन्होंने किशोर का पीछा नहीं छोड़ा।

कक्षा 10: 1.25 लाख रुपये लेकर 60 हजार का पुराना फोन थमाया गया।

कोचिंग-जिम में दाखिला: पीड़ित छात्र जहां कोचिंग या जिम जाता, आरोपी भी वहीं पहुंच जाते।

हालिया वसूली: 21 अगस्त को 1 लाख, 27 अगस्त को 10 हजार और 12 से 17 सितंबर के बीच 50 हजार रुपये ऐंठे गए।

बिस्तर पर नोट बिछाकर वीडियो, मां ने छोड़ी सरकारी नौकरी

दहशत का आलम यह था कि पीड़ित छात्र के परिवार की नींव हिल गई। छात्र की डॉक्टर मां ने बेटे की सुरक्षा और मानसिक तनाव के चलते उन्नाव की सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

चौंकाने वाला सुराग: मां के मुताबिक, ऐंठी गई रकम से आरोपियों ने मॉल में महंगी शॉपिंग की और एक बड़े होटल के कमरे में बिस्तर पर नोट बिछाकर रील/वीडियो बनाए, जिनके डिजिटल प्रमाण परिवार के पास मौजूद हैं।

Deoria News: अधिवक्ता पर मुकदमे के बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कोतवाल के निलंबन की मांग; जानें पूरा मामला

नाबालिगों की काउंसलिंग और 'बादशाह गैंग' कनेक्शन की टोह

मामला जब पुलिस कमिश्नर के दरबार पहुंचा, तो चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश हरकत में आए।

तीनों आरोपी नाबालिग छात्रों को थाने बुलाकर काउंसलिंग दी जा रही है।

उनके परिजनों को वसूली की रकम लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पुनः थाने तलब किया गया है।

Location :  Kanpur

Published :  23 September 2026, 11:18 AM IST

Related News

Advertisement