Kanpur Dehat News: रूरा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड अन्नू दुबे फरार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सर्विलांस और एसओजी टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड अन्नू दुबे फरार है। पुलिस ने मोबाइल, नकदी और डिजिटल साक्ष्य बरामद कर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 24 May 2026, 10:37 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अन्नू दुबे अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकदी और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मोबाइल फोन में चल रहा था सट्टे के व्यापार... फिर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा रूरा क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल ऐप और अवैध वेबसाइट्स के जरिए क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना मिलते ही सर्विलांस, एसओजी और रूरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देखकर मौके पर मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुशवाहा और इस्तकार निवासी गांधीनगर कस्बा रूरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया मुख्य मास्टरमाइंड का नाम

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क मुख्य मास्टरमाइंड अन्नू दुबे संचालित कर रहा था। वही उन्हें सट्टा खेलने के लिए आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराता था और मैचों पर हार-जीत की रकम का हिसाब भी वही संभालता था।

मासूम बेटी का रोना सुन परेशान हो रही थी मां, उठाया चाकू और उतार दिया मौत के घाट; फिर सबके सामने रची ऐसी कहानी

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी 

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों समेत अन्नू दुबे और गोलू कटियार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और नकदी को सीज कर दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  24 May 2026, 10:32 AM IST

Advertisement