Kanpur Dehat: चेन छीनकर कहां उड़ाए रुपये, इनामी बदमाश की खुली कहानी

कानपुर देहात में चेन स्नैचिंग कर लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा इनामी बदमाश आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। अकबरपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके उस खेल का खुलासा किया अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 14 September 2026, 2:28 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की जंजीर बेचने के बाद बचे 1700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जिले की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे के सख्त निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत 12/13 सितंबर 2026 की रात करीब 2:10 बजे मुखबिर की सूचना पर बाराजोड़ पुल के पास घेराबंदी कर शिवेंद्र सिंह पाल उर्फ नितिन पाल (20) निवासी सब्दलपुर थाना डेरापुर, हाल पता यूपीएसआईडीसी नवीपुर जैनपुर, थाना अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना अकबरपुर में दर्ज दो मामलों में वांछित था।

 बदमाश ने उगला राज 

पूछताछ में बदमाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने तीन साथियों निखिल यादव, धीरज गुर्जर और प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित के साथ मिलकर 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब पांच बजे यूपीएसआईडीसी नवीपुर जैनपुर में एक महिला के गले से सोने की जंजीर छीनी थी। घटना के बाद चारों ने जंजीर को आपस में बांट लिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने हिस्से की जंजीर राह चलते एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये में बेच दी थी। उस रकम में से अधिकांश रुपये खर्च हो गए, जबकि 1700 रुपये उसके पास बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा! कानपुर देहात में चोरों ने तोड़ा ताला, मंदिर पहुंची पुजारिन तो रह गई दंग

पुलिस का बयान 

अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर हरमीत सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना अकबरपुर में चेन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एक गलती और खाते से गायब हो गए करीब 6 लाख! कानपुर देहात पुलिस ने लौटाई पूरी रकम

शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में जैनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरसिंह, बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शोभित कटियार समेत थाना अकबरपुर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  14 September 2026, 2:25 AM IST

Related News

Advertisement