कानपुर देहात: झींझक की जय मां वैष्णो सेवा समित…दस वर्षों से जरुरतमंदो की मनोकामना कर रही पूरी! पढ़ें पूरी खबर

मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पर जाने का अवसर हर किसी को नसीब नहीं होता, खासकर उन लोगों को जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। लेकिन कानपुर देहात के झींझक की जय मां वैष्णो सेवा समिति पिछले दस वर्षों से ऐसे जरूरतमंद लोगों का सहारा बनकर उनकी वर्षों की मनोकामना पूरी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: मोहित बाथम
Updated : 25 November 2025, 2:30 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पर जाने का अवसर हर किसी को नसीब नहीं होता, खासकर उन लोगों को जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। लेकिन कानपुर देहात के झींझक की जय मां वैष्णो सेवा समिति पिछले दस वर्षों से ऐसे जरूरतमंद लोगों का सहारा बनकर उनकी वर्षों की मनोकामना पूरी कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों के 19 असहाय श्रद्धालुओं का जत्था माता के दर्शन के लिए विधिवत रवाना किया गया।

श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत...

जानकारी के मुताबिक,   कस्बे के राममोहन चक्की स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। भावपूर्ण माहौल के बीच गाजे-बाजे की स्वर लहरियों पर यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद बड़ा जत्था पैदल जुलूस के रूप में झींझक रेलवे स्टेशन पहुँचा, जहाँ जम्मू तवी मुरी एक्सप्रेस ट्रेन से सभी श्रद्धालुओं को विदा किया गया। लोगों ने स्टेशन पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दीं।

सेवाभाव के साथ मार्ग पर भेजा

समिति वर्ष 2015 से लगातार नि:शुल्क वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के आने-जाने का रेल किराया, यात्रा के दौरान भोजन, रहने-ठहरने से लेकर सभी व्यवस्थाएँ समिति के पदाधिकारी स्वयं अपने खर्च पर करते हैं। यह समाजसेवा का कार्य अब तक हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। इस वर्ष भेजा गया यह 25वां जत्था है, जिसे पूरी श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मार्ग पर भेजा गया।

ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी मर्डर केस: पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की, ये बताई हत्या की असली वजह

19 असहाय व्यक्तियों में वे लोग शामिल...

इस बार चयनित 19 असहाय व्यक्तियों में वे लोग शामिल हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण जीवन में कभी माता वैष्णो देवी के दरबार नहीं पहुँच सके। समिति द्वारा किए गए इस कार्य से उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। जत्थे की देखरेख की जिम्मेदारी समिति सदस्य विनोद कुमार को सौंपी गई है।

गैरेज से क्लासिक बुलेट लेकर चोर फरार, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

जत्था रवाना करने के इस कार्यक्रम में बबलू गुप्ता, संजीव, रमेश शर्मा, राजकुमार सिंह यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, पिंटू शर्मा, विपिन शर्मा, कन्हैया पोरवाल, राम मोहन गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की यह सामाजिक पहल आज भी क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अध्यात्म का अनूठा संदेश दे रही है।

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 25 November 2025, 2:30 PM IST

Related News

No related posts found.