Kanpur Dehat News: सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर मचा हड़कंप, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

जनपद कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को झींझक कस्बा क्षेत्र में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। यात्री कर/माल कर अधिकारी स्मिता वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया… पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: मोहित बाथम
Updated : 10 February 2026, 3:00 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को झींझक कस्बा क्षेत्र में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। यात्री कर/माल कर अधिकारी स्मिता वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।

चेकिंग अभियान के दौरान सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग से गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पांच ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई वाहन चालक मार्ग बदलकर निकलने का प्रयास करते नजर आए।

कार्रवाई होने के बाद अधिकारी ने दी जानकारी

यात्री कर/माल कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पकड़े गए पांच ओवरलोड वाहनों में से चार वाहनों पर कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का चालान किया गया, जिसे मौके पर ही राजस्व के रूप में जमा कराया गया। वहीं एक वाहन चालक द्वारा जुर्माना जमा न करने पर संबंधित वाहन को निरुद्ध (सीज) करने की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि अभियान के दौरान कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली को व्यावसायिक उपयोग में प्रयोग करते हुए भी पकड़ा गया, जिस पर नियमानुसार सीज की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कृषि वाहनों का व्यवसायिक उपयोग पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

स्मिता वर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, साथ ही सड़कों को भी भारी नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें, अन्यथा आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से कस्बा के लोगों में खुशी

बता दें सिकंदरा रसूलाबाद मार्ग पर बड़ी संख्या में भारी वाहन/ ओवरलोड डंपर गुजर रहे हैं इसको लेकर नगर के लोगों ने जिलाधिकारी कपिल सिंह व क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार को लिखित पत्र देकर बताया था कि कस्बा झींझक से भारी वाहन गुजर रहे हैं, इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं, कस्बा के लोगों ने भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए मांग की थी परन्तु अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जबकि आज यात्री कर/ माल कर अधिकारी के द्वारा कार्रवाई की गई इससे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगेगी और नियमों का पालन होगा। इस कार्रवाई से कस्बा के लोगों में खुशी देखने को मिली।

 

 

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 10 February 2026, 3:00 PM IST

Advertisement
Advertisement