महराजगंज ARTO विभाग के हज़ारों दस्तावेज क्यों किये गए दफन, चर्चाओ का बाजार गर्म
जनपद का सबसे विवादित विभाग संभागीय परिवहन विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार नई कारामात किया गया है। दस्तावेजों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया और ऊपर एक आम का पौधा लगाकर इस गहरी साज़िश को ढकने की कोशिश की गई।