स्कूल में बच्चों के विवाद ने कैसे पकड़ा तूल? जानिए दरोगा के बेटे पर छात्रा को पेंसिल मारने का क्या है पूरा सच

कन्नौज के तिर्वा स्थित एक निजी स्कूल में दो बच्चों के विवाद में छात्रा घायल हो गई। परिजनों ने दरोगा के बेटे पर पेंसिल मारने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 July 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में दो बच्चों के बीच हुए विवाद में एक छात्रा घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक छात्र ने छात्रा के सिर पर पेंसिल मार दी, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद छात्रा को उपचार की जरूरत पड़ी।

कक्षा में हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक, घटना स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई। आरोप है कि एक छात्र ने किसी बात को लेकर छात्रा के सिर पर पेंसिल से वार कर दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर से रक्तस्राव होने लगा। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

Akhilesh Yadav in Kannauj: ‘जब तक भाजपा रहेगी, तब तक संकट रहेगा’; अपनी संसदीय क्षेत्र कन्नौज में गरजे अखिलेश यादव

दरोगा के बेटे पर आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में शामिल छात्र तिर्वा कोतवाली में तैनात दरोगा रोविन का बेटा है। उनका कहना है कि आरोपी छात्र के पिता ने इलाज कराने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में छात्रा का समुचित उपचार नहीं कराया गया।

कार्रवाई न होने का आरोप

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि आरोपी छात्र पुलिसकर्मी का बेटा होने के कारण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Kannauj: हाईवे पर मौत का तांडव! ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पलभर में उजड़ गई तीन जिंदगियां

निष्पक्ष जांच की मांग

छात्रा की मां ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Location :  Kannauj

Published :  24 July 2026, 6:35 PM IST

Advertisement