“पसीना मेरा, तो 200 के खर्च पर ताने क्यों?” अपनों की किचकिच से टूटा राजमिस्त्री, तंग आकर पानी की टंकी में कूदा

कन्नौज के इंदरगढ़ क्षेत्र में घर की बात से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसके अंदर छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद उसे अपने साथ थाने ले गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 August 2026, 5:33 PM IST
google-preferred

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में घर की बात से नाराज एक युवक गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसके अंदर छलांग लगा दी। युवक को टंकी में कूदते देख राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

राहगीरों ने दी परिजनों को सूचना

जानकारी के अनुसार, युवक घर की बात को लेकर नाराज था। इसी दौरान वह गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। राहगीरों की नजर जब टंकी पर पड़ी तो उन्होंने युवक को उसके अंदर छलांग लगाते देखा। इसके बाद तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक को टंकी से बाहर निकाल लिया।

Kannauj: एक्सप्रेस ट्रेन के सामने अचानक पहुंची युवती, फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

खर्च को लेकर घर में होता था विवाद

मौके पर पहुंची इंदरगढ़ पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और रोजाना करीब 700 रुपये कमाता है।

Kannauj: आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

मुकेश के अनुसार, वह अपनी कमाई में से करीब 200 रुपये खाने-पीने पर खर्च करता है, जिसको लेकर घरवाले उससे नाराज रहते हैं। इसी बात से परेशान होकर उसने पानी की टंकी में छलांग लगाने की बात कही।

पुलिस युवक को थाने ले गई

घटना की सूचना मिलने के बाद इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। समय रहते परिजनों और राहगीरों की सक्रियता से युवक को टंकी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Location :  Kannauj

Published :  17 August 2026, 5:33 PM IST

Advertisement