रक्षाबंधन पर बसों की नहीं होगी किल्लत? 20 खड़ी बसें सड़क पर उतारने की तैयारी, ड्राइवर-कंडक्टर को मिलेंगे 1700

अंबेडकरनगर में रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। अकबरपुर डिपो में 26 से 31 अगस्त तक बिना अवकाश ड्यूटी करने वाले पात्र चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मियों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ 500 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। यानी कर्मचारियों को कुल 1,700 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 August 2026, 4:45 PM IST
google-preferred

Ambedkar Nagar: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने के साथ-साथ अतिरिक्त बसों और फेरे की जरूरत पड़ती है।

छह दिन बिना छुट्टी ड्यूटी करने पर मिलेगा फायदा

अकबरपुर डिपो में 26 अगस्त से 31 अगस्त तक लगातार छह दिन बिना अवकाश ड्यूटी करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत पात्र चालक और परिचालकों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें 500 रुपये यात्रा भत्ता भी मिलेगा। इस तरह पात्र कर्मचारियों को कुल 1,700 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। खास बात यह है कि यह राशि उनके नियमित मानदेय से अलग होगी।

अवैध बसों का खेल जारी, सड़क पर फिर हुआ हादसा; साइकिल सवार गंभीर घायल

92 बसों का होता है संचालन

अकबरपुर डिपो से फिलहाल करीब 92 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन डिपो में चालक और परिचालकों की कमी लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। स्टाफ की कमी के कारण करीब 20 बसें आए दिन डिपो में खड़ी रह जाती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के संचालन को सुचारु रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अकबरपुर डिपो की बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है। 26 से 31 अगस्त के बीच बसों को अतिरिक्त फेरे कराए जाएंगे, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 7 बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 25 घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

वर्कशॉप कर्मियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन

इस विशेष योजना का लाभ सिर्फ चालक और परिचालकों तक सीमित नहीं रहेगा। वर्कशॉप कर्मियों को भी बिना अवकाश काम करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। त्योहार के दौरान अधिक बसों के संचालन के लिए बसों की फिटनेस और समय पर मरम्मत बेहद जरूरी होती है। ऐसे में वर्कशॉप कर्मचारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  17 August 2026, 4:45 PM IST

Related News

Advertisement