
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ FIR (Image Source: Pinterest)
Jhansi: झांसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नवाबाद थाने में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम पर तुलनात्मक प्रवचन करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से हिंदू सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ताओं ने अपनी तहरीर में शास्त्री के कथित प्रवचन और उसमें इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से पहले भी सनातन धर्म से जुड़े विषयों पर लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में पूर्व के कुछ कथित बयानों का भी उल्लेख किया है।
Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 बोरी अखरोट के साथ महिला गिरफ्तार
तहरीर के मुताबिक, शास्त्री पर भगवान राम के पांच पिता बताने, बिना मांग भरी महिला को खाली प्लॉट कहने और करवा चौथ के लिए खसम पूजन जैसे शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में इन सभी कथित बयानों का उल्लेख करते हुए पुलिस से मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ नवाबाद थाने में शिकायत देने वालों में एडवोकेट भानू सहाय, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, रघुराज शर्मा, एडवोकेट अशोक सक्सेना, एडवोकेट प्रदीप नाथ झा और उत्कर्ष साहू शामिल हैं।
Maharajganj News: त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में DJ संचालकों को सख्त हिदायत
सभी शिकायतकर्ताओं ने थानाध्यक्ष नवाबाद से मांग की है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी शिकायत में भगवान राम और भगवान कृष्ण से संबंधित कथित टिप्पणियों के साथ पहले दिए गए बयानों को भी कार्रवाई का आधार बनाया है। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की ओर से दी गई तहरीर प्राप्त कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Location : Jhansi
Published : 3 November 2026, 6:39 PM IST