मुजफ्फरनगर में Jameel Ansari ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- रंजिश में हो रहा उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर के खतौली में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर राजनीतिक रंजिश के तहत उत्पीड़न, धमकी और कार्रवाई कराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 May 2026, 12:57 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : खतौली में अब नगर पालिका का विवाद राजनीतिक रंग पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर पालिका परिषद खतौली के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनावी और राजनीतिक रंजिश के चलते उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और परिवार को धमकियां दिलाई जा रही हैं।

जमील अंसारी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उनका कहना है कि हाल ही में हुई घटनाओं में पुलिस ने भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और उल्टा उनका ही 151 में चालान कर दिया, जबकि उपद्रव करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

दुकान आवंटन विवाद से बढ़ा मामला

कांग्रेस नेता ने बताया कि नगर पालिका बाजार की ऊपरी मंजिल पर बनने वाली 30 दुकानों की नीलामी में उन्होंने 27, 28, 29 और 30 नंबर की दुकानों के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। आरोप है कि नीलामी के दौरान जो ब्लूप्रिंट दिखाया गया था, उसमें दुकानों तक पहुंचने के लिए पुल और रास्ता दर्शाया गया था, लेकिन आज तक वहां कोई रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया।

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर! ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत ने दो महीने के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोप है कि नगर पालिका ने कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया।

परिवार को दी जा रही धमकियां

जमील अंसारी ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में उन्हें लगातार नोटिस और धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार मई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की। इसके अगले दिन बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए, गेट तोड़ दिया और घर में कूड़ा डाल दिया। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  8 May 2026, 12:54 AM IST

Advertisement