आस्था पर वार और CCTV में कैदवान चेहरा! हाथरस में परशुराम प्रतिमा तोड़ने वाले उस शातिर की तलाश तेज

हाथरस के परशुराम चौक पर आखिर किसने भगवान परशुराम की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया? CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 September 2026, 5:08 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुर्ज वाला कुआं के पास परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंच गए।

बाइक सवार युवक पर तोड़फोड़ का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक से पहुंचे एक युवक ने पत्थर मारकर भगवान परशुराम की प्रतिमा के फरसे और धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि युवक ने प्रतिमा पर कीचड़ भी फेंका। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

मस्जिद ढहाए जाने पर भड़की सियासत! हाथरस में CPI कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

नारेबाजी कर जताया विरोध

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए SOG और एंटी थेफ्ट टीम समेत कुल पांच पुलिस टीमों को लगाया गया है।

साहब मेरा क्या कसूर था, मुझे क्यों लपेटा? हाथरस में दुकान के भीतर मजदूर पर टूटे 10-12 गुंडें, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Hathras

Published :  16 September 2026, 5:08 PM IST

Related News

Advertisement