टाइल्स-पत्थर से सजाता था दूसरों का घर, खुद का चिराग बुझा गया रफ्तार का कहर! हाथरस में दर्दनाक हादसा

हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित कछपुरा गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 वर्षीय रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार राजेश, लोकेश और नीरज घायल हो गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 19 August 2026, 4:40 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित कछपुरा गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कछपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक रॉकी पुत्र रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

शहर की ओर जा रहा था रॉकी

जानकारी के मुताबिक, रॉकी पुत्र रविंद्र टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से कछपुरा गांव से हाथरस शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मथुरा रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर नगला नंदू निवासी राजेश, लोकेश और नीरज सवार थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई।

Hathras: हाथरस में दबंगों की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, सरेआम युवक के साथ घिनौनी हरकत

तीन युवक गंभीर घायल

हादसे में राजेश, लोकेश और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Hathras News: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, फूड प्रोसेसिंग और कुकरी-बेकरी ट्रेनिंग के लिए आवेदन शुरू

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मृतक रॉकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही रॉकी के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Hathras

Published :  19 August 2026, 4:40 PM IST

Related News

Advertisement