पत्नी ने ही रची साजिश? हरदोई में युवक ने लगाया जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, बोला- दो साढ़ुओं से अवैध संबंध…

हरदोई से सामने आए इस मामले ने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके दो रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि विवाद के बाद उसके साथ खतरनाक साजिश रची गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 July 2026, 5:48 PM IST
google-preferred

Hardoi: हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के अपने दो साढ़ुओं के साथ कथित संबंध थे और विरोध करने पर उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

यह पूरा मामला हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक संगम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे पत्नी के व्यवहार को लेकर शक हुआ और उसने कथित संबंधों का विरोध किया। युवक का आरोप है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गंभीर होता चला गया।

ये भी पढ़ें- पहले पत्नी का गला घोंटा, मांग में भरा सिंदूर और फिर पंखे पर झूल गया पति… कानपुर में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

संगम कुमार के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी ने उसे खाना दिया था। आरोप है कि उसी भोजन में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। खाना खाने के कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक खराब हो गई। पीड़ित ने दावा किया कि इस दौरान उसके दो साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर भी वहां पहुंचे। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। युवक का कहना है कि तीनों ने मिलकर उसके खिलाफ बड़ी साजिश रची थी।

गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में क्यों बंद हुईं मीट की सभी दुकानें? जानिए प्रशासन का बड़ा फैसला

थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार

युवक का कहना है कि घटना के बाद उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से पूरे मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद घटना के करीब 21 दिन बाद पत्नी और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hardoi

Published :  29 July 2026, 5:48 PM IST

Advertisement