Hamirpur News: शादी समारोह के शोरगुल में लापता मासूम का शव कहां मिला कि सभी की खुशियां हो गई काफूर

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया, जिसकी रातभर तलाश की गई। सुबह कुएं में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 April 2026, 7:21 PM IST
google-preferred

 Hamirpur: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक 7 वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। शादी समारोह के दौरान जहां लोग जश्न में डूबे थे, वहीं एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गांव में शादी समारोह चल रहा था और देर रात तक डीजे बज रहा था। इसी दौरान मासूम अचानक लापता हो गया। शुरुआत में परिवार वालों ने सोचा कि बच्चा आसपास खेल रहा होगा, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे खोजने में जुट गए।

डीजे के शोर में दब गई मासूम की आवाज

ग्रामीणों के मुताबिक, शादी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिससे आसपास का माहौल शोरगुल से भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि मासूम कुएं में गिरा और मदद के लिए चीखा होगा, लेकिन डीजे के तेज शोर के कारण उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी।

Farrukhabad Crime: युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, हादसा या हत्या… सवालों के बीच जांच में जुटी पुलिस

रातभर गांव के लोग टॉर्च और मोबाइल की रोशनी के सहारे बच्चे की तलाश करते रहे। परिवार के सदस्य लगातार उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही गांव के एक कुएं में बच्चे का शव दिखाई दिया। शव मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार के लोग बदहवास हो गए।

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। शादी वाले घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं।

Maharajganj: जयमाला विवाद में मौत से आक्रोश, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को हादसा माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  27 April 2026, 7:21 PM IST

Advertisement