बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोंडा गांव से कुछ आगे पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 April 2026, 7:32 PM IST
google-preferred

Budaun: जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोंडा गांव से कुछ आगे पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई  जबकि बाइक चला रहा दूसरा व्यक्ति घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल, बदायूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महीपाल पुत्र मी लाल, निवासी ग्राम दियोरारा, थाना लालपुर के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि महीपाल को गांव का ही एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठाकर लाया था। एक्सीडेंट के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आशंका जताई है कि हादसे के बाद चालक जानबूझकर फरार हुआ है।

बदायूं में बदमाशों के हौसले बुलंद: एक ही परिवार के 4 लोगों को पीटा, अपराधियों ने बच्चियों को भी नहीं छोड़ा

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल मृतक महीपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अलापुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। अज्ञात वाहन और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बदायूँ HPCL दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी पर रासुका, पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश

लगातार बढ़ रहे हादसे

गौरतलब है कि अलापुर-ककराला मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।  स्थानीय लोगों ने पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक और फरार बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Location :  Badaun

Published :  27 April 2026, 7:23 PM IST

Advertisement