हिंदी
मां और चार वर्षीय बेटी ने खाया जहर (डाइनामाइट न्यूज)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव में घरेलू विवाद के बीच एक महिला द्वारा अपनी चार साल की बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाने और स्वयं भी उसका सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिहरका गांव निवासी श्याम बाबू की पत्नी सुशीला ने अपनी चार वर्षीय बेटी को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मौदहा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर मां और बेटी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से घरेलू तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह भी चर्चा है कि लगातार तीन बेटियां होने को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल
घटना की सूचना मिलने पर मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Hamirpur
Published : 4 July 2026, 3:55 PM IST