Shikohabad: बारात से पहले दूल्हा गायब… ममेरी बहन संग फरार! मेहंदी लगाए बैठी रह गई दुल्हन

शिकोहाबाद के नीमखेरिया गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया। हैरानी की बात यह रही कि दूल्हे के साथ उसकी ममेरी बहन भी गायब बताई जा रही है। दुल्हन पक्ष सदमे में है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 April 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

Shikohabad: शिकोहाबाद के थाना क्षेत्र के नीमखेरिया गांव में बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। मामला तब और ज्यादा चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि दूल्हे के साथ उसकी ममेरी बहन भी लापता है।

शादी की तैयारियां पूरी, लेकिन बारात नहीं पहुंची

जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के गांव नीमखेरिया निवासी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद के सैलई गांव की अंबेनगर कॉलोनी, गली नंबर 7, साती रोड निवासी पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 27 अप्रैल रखी गई थी और उसी दिन बारात गांव में पहुंचनी थी। दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर को सजाया गया था रिश्तेदार पहुंच चुके थे और पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।

दुल्हन मोहिनी के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। मंडप तैयार था, खाना बन रहा था और बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, बारात नहीं पहुंची। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य देरी माना, लेकिन कुछ समय बाद जो जानकारी सामने आई उसने सभी को हिला कर रख दिया।

एटा में बेकाबू कार ने कई वाहनों को रौंदा, कार सवारों की धुनाई, सीसीटीवी में कैद तांडव

दूल्हा घर से हुआ गायब

सूत्रों के अनुसार दूल्हा पुष्पेंद्र फिरोजाबाद जल निगम में संविदा पर पानी फिटिंग का काम करता है। शादी वाले दिन अचानक अपने घर से गायब हो गया। उसके साथ उसकी ममेरी बहन भी उसी समय से लापता बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने पहले इस बात को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में दुल्हन पक्ष को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष के लोग खुद दूल्हे के घर पहुंचे। वहां शुरुआत में उन्हें बारात निकलने की तैयारी का भरोसा दिया गया। लेकिन बाद में बताया गया कि दूल्हा घर पर नहीं है और वह अपनी ममेरी बहन के साथ गायब हो गया है। इस खुलासे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पूरे परिवार की खुशी अचानक गहरे सदमे में बदल गई।

मेहंदी लगे हाथों से इंतजार करती रह गई दुल्हन

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू दुल्हन मोहिनी की स्थिति है। जिस लड़की ने अपने नए जीवन के सपने सजाए थे, वह घंटों तक दूल्हे का इंतजार करती रही। शादी का जोड़ा पहने, हाथों में मेहंदी लगाए और आंखों में उम्मीद लिए वह मंडप के पास बैठी रही। लेकिन बारात कभी नहीं आई। घर में लगा मंडप यूं ही खड़ा रह गया। शादी के लिए खरीदा गया सामान वहीं पड़ा रह गया। रिश्तेदारों के चेहरों पर खुशी की जगह मायूसी नजर आने लगी। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक गीत-संगीत चल रहा था, वहां अब रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

ना मिली घरवाली और ना बाहरवाली: फिरोजाबाद में CRPF जवान ने खुद उजाड़ा अपना घर, जानें पूरा मामला

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुल्हन पक्ष के परिजन इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। मोहिनी के बाबा ग्याप्रसाद सागर, जो शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शादी वाले दिन ऐसा मोड़ देखने को मिलेगा। परिजनों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दूल्हा शादी से ठीक पहले क्यों गायब हुआ। अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो पहले क्यों नहीं बताया गया। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

लगन-टीका में नकदी और जेवर लेने का आरोप

दुल्हन के भाई गुलशन ने आरोप लगाया कि लगन-टीका के समय वर पक्ष ने फिरोजाबाद में ही एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य सामान लिया था। परिवार का कहना है कि शादी की सभी रस्में तय तरीके से पूरी की गई थीं और किसी तरह का विवाद भी सामने नहीं आया था। गुलशन का कहना है कि बारात न आने के बाद जब वे दूल्हे के घर पहुंचे तो उन्हें गुमराह किया गया। बाद में फोन पर बताया गया कि दूल्हा घर से गायब है। इससे परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है।

Location :  Shikohabad

Published :  28 April 2026, 1:35 PM IST

Advertisement