शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा लापता… तलाश शुरू हुई तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी!
शिकोहाबाद के नीमखेरिया गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया। हैरानी की बात यह रही कि दूल्हे के साथ उसकी ममेरी बहन भी गायब बताई जा रही है। दुल्हन पक्ष सदमे में है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।