चौरी चौरा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 270 लीटर शराब और वाहन समेत 3 गिरफ्तार

गोरखपुर के चौरी चौरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। 3 तस्करों को गिरफ्तार कर 270 लीटर देशी शराब, बीयर, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क खंगालने में जुटी है।

Gorkhpur: जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौरी चौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, बीयर, मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन कब्जे में

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 30 पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड बंटी बबली) बरामद हुई। इन पेटियों में कुल 270 लीटर शराब भरी हुई थी। इसके अलावा एक पेटी किंगफिशर बीयर, जिसमें 12 लीटर बीयर थी, भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की हुई पहचान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अनीश कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी पिपरौठा थाना बांसगांव, सत्यम कुमार पुत्र रोहित कुमार हरिजन निवासी भिटीरावत थाना सहजनवा तथा अखिलेश कुमार पुत्र सुनील कुमार हरिजन निवासी शहबाजगंज थाना सहजनवा के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जारी

पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा संख्या 226/2026 के तहत धारा 111(2)(बी) बीएनएस एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इंडिगो में नौकरी पक्की है… इस एक भरोसे ने गंवा दिए लाखों रुपये, पढ़ें गोरखपुर के ठगी की कहानी

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अनीश कुमार यादव के खिलाफ पूर्व में भी बांसगांव थाने में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब शराब के स्रोत तथा इसके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित चौरी चौरा थाने के कई पुलिसकर्मी और रिजर्व पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 June 2026, 6:23 PM IST

Related News

Advertisement