बाप रे! ये क्या हो गया? गोरखपुर में महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि मचा हड़कंप

बाजार जाने के लिए घर से निकली महिला कई दिनों से लापता है, जबकि उसके पति के मोबाइल पर लगातार फोन कर 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत और चिंता में है।

Updated : 8 May 2026, 5:37 PM IST

gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र के रमजितैवा गांव से एक महिला के कथित अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बाजार जाने के लिए घर से निकली महिला कई दिनों से लापता है। उसके पति के मोबाइल पर लगातार फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत और चिंता में है।

परिवार के लोगों ने शुरू की  तलाश 

मिली जानकारी के अनुसार रमजितैवा निवासी राजकुमार की पत्नी 2 मई को सहजनवा बाजार खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, मगर महिला का पता नहीं चल सका।

आरोप है कि 6 मई से राजकुमार के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति लगातार कॉल कर रहा है। फोन करने वाला खुद को महिला के पास होने की बात कहते हुए उसे छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी धमकी भरे अंदाज में बात कर रहा है, जिससे परिवार भयभीत है।

सकुशल बरामद करने की गुहार

पीड़ित राजकुमार ने मामले की शिकायत गीडा थाने में दर्ज कराते हुए पत्नी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

तमिलनाडु में ‘Vijay Thalapathy’ की सरकार तय? CPI-CPI(M) और VCK के समर्थन से बहुमत के करीब TVK

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और महिला की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

Bengal Deputy CM Race: शुभेंदु अधिकारी के साथ BJP की बंगाल सरकार में महिला डिप्टी CM की रेस में तीन नाम प्रमुख

गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  8 May 2026, 5:34 PM IST