UP Crime: गोरखपुर में चोरों का आतंक: एक ही रात दो घरों पर धावा, लाखों के जेवरात साफ

दक्षिणांचल के गोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुए एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाया। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात ग्राम बिमटी में हुई इस वारदात में अज्ञात चोर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

Gorakhpur: दक्षिणांचल के गोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुए एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाया। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात ग्राम बिमटी में हुई इस वारदात में अज्ञात चोर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उदयभान पुत्र भगौती के घर में चोर पीछे की ओर से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात समेट लिए। सुबह जब परिवार के लोग जागे और सामान की जांच की तो बक्सा टूटा मिला तथा उसमें रखे सभी आभूषण गायब थे।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में दो सोने के मंगलसूत्र, डेढ़ भर का सोने का कंगन, एक जोड़ी सोने की बाली, छोटी सोने की नथ, तीन सोने के टॉप्स, दो पायल, कान के अन्य सोने के आभूषण, एक सोने की अंगूठी और एक चांदी की माला शामिल है। चोरी गए गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

लाखों रुपये के जेवरात चोरी

इसी रात चोरों ने गांव के ही गौतम निषाद के घर को भी निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाश घर के जंगले को काटकर अंदर दाखिल हुए और वहां से भी लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

आगरा के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; संपत्ति विवाद में बहन की हत्या करने वाले भाई को फांसी की सजा

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। बाद में गोला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और दोनों घटनास्थलों का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। दोनों पीड़ित परिवारों ने गोला थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj: खाद्य एवं रसद विभाग में बड़ा फेरबदल, एपी सिंह महोबा भेजे गए; जानें किसे बनाया गया जिला पूर्ति अधिकारी?

पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोरों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले घरों की रेकी की और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  16 June 2026, 1:26 PM IST

Related News

Advertisement