गोरखपुर: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

गोरखपुर में 16 मई को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Updated : 14 May 2026, 9:38 PM IST
google-preferred

Gorakhpur News:  गोरखपुर में 16 मई को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।

व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, शिलान्यास स्थल, सड़क निर्माण कार्य और अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि 15 मई की रात तक सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पानी के स्टॉल लगाए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sonbhadra News: आंधी-बारिश से हुई जनहानि पर प्रशासन संवेदनशील, परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता राशि

उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण और संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, जिससे कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू बना रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोरखपुर के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसका शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक बनने जा रहा है।

यूपी की आंधी रूस तक, 111 मौत पर पुतिन ने मोदी को भेजवाया ये संदेश

ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे।

Location :  गोरखपुर

Published :  14 May 2026, 9:38 PM IST

Advertisement