UP Police Transffer: गोरखपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, इन पुलिसकर्मी में मिली नई तैनाती

गोरखपुर में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखने के लिए SSP डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस विभाग में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। यह तबादला विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की नई तैनाती के साथ किया गया है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस महकमें में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक स्तर के कर्मियों के साथ गोपनीय सहायक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की नई तैनाती की गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित कर्मचारियों को उनके नवीन तैनाती स्थल के लिए तत्काल रवाना कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसकर्मियों की तबादला सूची

आदेश के मुताबिक निरीक्षक विजय कुमार सिंह को वाचक पेशी श्रेष्ठ से डीसीआरबी भेजा गया है। वहीं निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन/डायल-112 से वाचक पेशी श्रेष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

गोपनीय शाखा में भी बदलाव किया गया है। गोपनीय सहायक विवेक कुमार उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय में भेजा गया है। इसी क्रम में गोपनीय सहायक अंकित श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के गोपनीय कार्यालय में तैनाती दी गई है।

मुख्य आरक्षी रियाजुद्दीन सिद्दीकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय में भेजा गया है। वहीं मुख्य आरक्षी बाल कृष्ण को पेशी श्रेष्ठ से थाना बेलघाट में नई तैनाती मिली है।

गोरखपुर पुलिस में बड़ा बदलाव, एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाली कमान

आरक्षी स्तर पर भी फेरबदल

आरक्षी स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। आरक्षी वीर सेन यादव को पुलिस लाइन से थाना कैम्पियरगंज भेजा गया है, जबकि आरक्षी शंकर तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से थाना शाहपुर में तैनात किया गया है।

इसके अलावा अलग आदेश में मुख्य आरक्षी रवि आनंद का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

‘दिन में होटल की नौकरी, रात में दुकान पर डाका!’ गोरखपुर पुलिस के इस खुलासे ने उड़ाए होश, मास्टरमाइंड चोरों का पर्दाफाश

जिम्मेदारी संभालने के आदेश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को आदेश से सभी कर्मचारियों को अवगत कराने तथा स्थानांतरित कर्मियों को बिना विलंब उनके नए तैनाती स्थल के लिए रवाना कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 September 2026, 6:16 AM IST

Related News

Advertisement