बाबा, अब कभी लौटकर नहीं आएंगे… एक दर्दनाक सुबह और परिवार के कभी न सूखने वाले आंसू

घर से शौच के लिए निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग आखिर गहरे पानी तक कैसे पहुंचे? काफी देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू हुई तो सामने आया दर्दनाक हादसा।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिडरी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शौच के लिए घर से निकले थे बुजुर्ग

पिडरी ग्राम सभा निवासी हरिनारायण शुक्ला पुत्र स्व. गंगाशरण शुक्ला बुधवार को शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह गांव के आसपास गहरे पानी वाले स्थान के पास पहुंचे। अचानक पैर फिसल जाने से वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरे। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उसमें समा गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Gorakhpur: काम के बीच चोरी का खेल! निर्माणाधीन मकान से मोबाइल उड़ाने वाले 2 चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

शौच के लिए घर से निकले थे बुजुर्ग

काफी देर तक हरिनारायण शुक्ला के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गहरे पानी में उनके डूबने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकरीगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़े: Gorakhpur Crime: पहले बेटी से छेड़खानी की, विरोध किया तो पूरे परिवार से करने लगे मारपीट

परिवार में मचा कोहराम

हरिनारायण शुक्ला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया है और कुछ जगहों पर पानी काफी गहरा हो गया है, जिससे लोगों के लिए आवागमन के दौरान खतरा बना हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 August 2026, 5:18 PM IST

Advertisement