मासूमों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, देवरिया बाल गृह में ऋतु शाही ने बच्चों संग बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने देवरिया के राजकीय बाल गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उनका हालचाल जाना। अधिकारियों को बच्चों की बेहतर देखभाल और पीड़ित महिलाओं को त्वरित कानूनी व परामर्श सहायता देने के सख्त निर्देश दिए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 August 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

Deoria: राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने बुधवार को देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर बाल गृह के बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य से जुड़ी जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजकीय बाल गृह का लिया जायजा

रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय बाल गृह की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के रहने के स्थान, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बच्चों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

ये भी पढ़ें - Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश

वन स्टॉप सेंटर का हुआ निरीक्षण

इसके बाद ऋतु शाही ने वन स्टॉप सेंटर देवरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली। काउंसलिंग, विधिक सहायता, महिला हिंसा से संबंधित मामलों तथा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता की भी समीक्षा की।

ये भी पढ़ें - Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला हिंसा के मामलों में पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उन्हें समय से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान महिला कल्याण विभाग सहित संबंधित संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Location :  Deoria

Published :  26 August 2026, 5:27 PM IST

Advertisement