Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश

देवरिया में रक्षाबंधन और बारावफात को शांतिपूर्ण कराने के लिए DM मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक हुई। महिलाओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 August 2026, 9:55 AM IST
google-preferred

Deoria: आगामी रक्षाबंधन और बारावफात के पावन पर्वों को भाईचारे, शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के लिए देवरिया प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी (DM) मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में केंद्रीय पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों ने एक सुर में जिले में आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

'ना हो नई परंपरा की शुरुआत': नोडल अफसरों को मैदान में रहने का फरमान

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी त्यौहार पूरी तरह परंपरागत तरीके से ही मनाए जाएंगे और किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। बारावफात के जुलूसों को लेकर जिलेभर में विशेष नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। DM ने सभी नोडल अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसडीएम और थानाध्यक्षों के साथ लगातार समन्वय बनाने के आदेश दिए हैं।

राखी पर बहनों के सुरक्षित सफर का इंतजाम, रूटों पर बिजली-सफाई का सख्त पहरा

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की भारी आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा, नगर पालिका व पंचायत अधिकारियों को जुलूस वाले रास्तों की त्वरित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग को जर्जर तार व ट्रांसफार्मर ठीक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

देवरिया में प्रशासन और धर्मगुरुओं का साझा मंच (Img- Dynamite News)

Security Alert: त्योहारों पर मिर्जापुर में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर! SP अपर्णा रजत कौशिक का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगहबानी

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेताया है कि कोई भी ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे किसी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों को इलाकों का संयुक्त भ्रमण करने का आदेश दिया गया है ताकि त्योहार का माहौल खुशगवार बना रहे।

Location :  Deoria

Published :  26 August 2026, 9:55 AM IST

Related News

Advertisement