नैनीताल की माल रोड पर ‘जोशीमठ’ जैसा मंजर! धंसती सड़कों पर रेंगता खौफ, कब टूटेगी हुक्मरानों की बेपरवाही?

नैनीताल की माल रोड पर बार-बार क्यों उभर रही हैं दरारें? बारिश के बीच सड़क की स्थिति ने लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। निचली और ऊपरी माल रोड के कई हिस्सों में दरारें दिखाई दे रही हैं। लगातार बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग निचली माल रोड का ट्रीटमेंट कार्य तेजी से पूरा करने में जुटा है।

Nainital: पर्यटन नगरी नैनीताल की माल रोड पर दरारों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। निचली माल रोड पर एक बड़ी दरार दिखाई देने के बाद तेज बारिश के दौरान सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, ऊपरी माल रोड के कई हिस्सों में भी छोटी-बड़ी दरारें नजर आने लगी हैं।

निचली माल रोड पर फिर दिखी बड़ी दरार

निचली माल रोड पर लंबे समय से मरम्मत और ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की दरारों को समय-समय पर डामर से भरकर अस्थायी रूप से दुरुस्त किया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय बाद कई स्थानों पर दरारें दोबारा उभरने लगती हैं। ऐसे में लगातार बारिश के बीच सड़क की स्थिति को लेकर लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़े: Nainital: खताड़ी फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

अगले महीने तक पूरा करने का लक्ष्य

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सक्सेना के अनुसार निचली माल रोड के ट्रीटमेंट का कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य अगले माह तक इस काम को पूरा करने का है। इसके बाद माल रोड के अन्य हिस्सों में उभरी दरारों को भी ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा।

नई मशीन से काम में लाई गई तेजी

सड़क के ट्रीटमेंट कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग की ओर से नई मशीन भी लगाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 300 एमएम क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य में अब तक 23 पाइप ड्रिल किए जा चुके हैं, जबकि कुल 51 पाइप ड्रिल किए जाने हैं। शेष कार्य पूरा होने के बाद निचली माल रोड की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: Nainital: नशे में हैवान बना पति, बच्चों की आंखों के सामने उजाड़ा परिवार

बारिश के बीच सड़क की सुरक्षा बड़ी चुनौती

बारिश के मौसम में माल रोड नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में सड़क पर लगातार उभर रही दरारों के बीच मरम्मत कार्य जल्द पूरा करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।

Location :  Nainital

Published :  26 August 2026, 5:52 PM IST

Advertisement