गोरखपुर में मोबाइल चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एम्स थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 November 2026, 6:20 AM IST

Gorakhpur: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक साहनी उर्फ तिरपत पुत्र प्रेम साहनी निवासी हरपुर तिवारी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर का आरोपी

पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटनाओं के खुलासे और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी दौरान महिला उपनिरीक्षक हिमांशी पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना एम्स में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 से संबंधित आरोपी अशोक साहनी उर्फ तिरपत को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई

यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत चोरी के मामले में दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब आरोपी से संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

गोरखपुर में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी धारा 163, जानिए क्यों लिया गया फैसला

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक हिमांशी पाण्डेय, कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल आदर्श सिंह और कांस्टेबल गौतम कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 November 2026, 6:17 AM IST