गोरखपुर : सहजनवां में जिम में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया में रविवार सुबह जिम में शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद कुल 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं…

Gorakhpur: सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया में रविवार सुबह जिम में शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद कुल 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरी खबर?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीटी रावत निवासी कुलदीप पुत्र कैलाश रविवार सुबह स्थानीय जिम में व्यायाम कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक उसे लगातार गाली-गलौज कर उकसा रहा था। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपी ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। स्थिति बिगड़ते देख कुलदीप किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया।

घर में घुसकर जमकर मारपीट

आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष के लोग आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ कुलदीप के घर पहुंच गए और घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कुलदीप को जबरन घर से उठाकर पास के बाग में ले जाकर भी पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां दी गईं। घटना के दौरान कुलदीप का मोबाइल फोन भी गायब हो गया।

महराजगंज: कोल्हुई में पुलिस की सख्ती, ओवरलोड ट्रक सीज; हाईवे चेकिंग अभियान में इस कार्रवाई से मचा हड़कंप

केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर निखिल यादव, प्रहलाद यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, लालू यादव और सुरेश यादव के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर हमला, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

झूला पुल नैनीताल की पहाड़ियों में बसा ब्रिटिशकाल का अनमोल धरोहर, सवा सौ साल बाद भी मजबूती का प्रतीक

वहीं, दूसरे पक्ष से दिनेश यादव पुत्र नरहरी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनका बेटा निखिल जिम में व्यायाम करने गया था, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने अपने साथियों को बुलाकर निखिल को बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में जब वह घर पहुंचा, तो आरोपी उसके घर तक पहुंच गए और उसके पिता नरहरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप, शिव कुमार, राजकुमार, कैलाश, पंकज यादव, सभाजीत यादव और पवन यादव के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 23 March 2026, 7:29 PM IST

Advertisement