गोरखपुर में गैंगस्टर की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शहर में संगठित अपराध और दबंगई पर लगाम कसने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 12:07 PM IST

Gorakhpur:  शहर में संगठित अपराध और दबंगई पर लगाम कसने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग लीडर समेत पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लेते हुए उनकी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है।

क्या है पूरी खबर?

कोतवाली थाना पुलिस की ओर से दर्ज गैंगस्टर कार्रवाई में गिरोह का सरगना आर्थक प्रताप सिंह निवासी बरही कोठी, थाना कोतवाली को बनाया गया है। उसके साथ गिरोह के सदस्य महेश चौधरी उर्फ महेश कुमार कन्नौजिया, सैफ अली और आलोक कुमार सिंह उर्फ विपिन सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह मिलकर हत्या के प्रयास, मारपीट, हथियारों के इस्तेमाल और अन्य संगठित अपराधों में सक्रिय रहा है।

भय और आतंक का माहौल

पुलिस का कहना है कि गैंग लीडर आर्थक प्रताप सिंह और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से आम लोगों में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद गैंग चार्ट तैयार किया गया और कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

चुनावी हार के बाद पाई-पाई को मोहताज हुईं TMC नेता स्वप्ना बर्मन, रेलवे की नौकरी भी हाथ से छूटी, बयां किया दर्द

मारपीट और संगठित अपराध के मामले

गैंग लीडर आर्थक प्रताप सिंह के खिलाफ पहले से कैंट, खोराबार, रामकोला और कोतवाली थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महेश चौधरी पर लूट, मारपीट और संगठित अपराध के मामले दर्ज हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन से हटेंगे स्ट्रे डॉग्स, सड़क पर दिखे तो होगी कार्रवाई!

सैफ अली का नाम भी हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे में सामने आया है, जबकि आलोक कुमार सिंह उर्फ विपिन सिंह पहले से गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को स्वतंत्र रूप से घूमने से रोकने और शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में गिरोह की संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा सकती है।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 May 2026, 12:07 PM IST