
हिस्ट्रीशीटर युवक व महिला गिरफ्तार,
गोरखपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर युवक और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता ने राहत की सांस ली है।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट के नेतृत्व में उप निरीक्षक अतुल वर्मा ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई अंजाम दी। थाना कैंट पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 526/2025 धारा 109, 191(2), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम मुकुल सिंह उर्फ सूर्यभान उर्फ शेर सिंह पुत्र मारकण्डेय सिंह निवासी उन्नौला खास, थाना खजनी का है। मुकुल का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में वर्ष 2018 में हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दूसरा नाम विशाखा पाण्डेय उर्फ दुर्गा पुत्री अंगद पाण्डेय निवासी भड़कछा चितहरी गोरखपुर का है, जिसके विरुद्ध भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसे मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
देवरिया में बच्चों के लिए खास पहल, राजकीय बाल गृह की सुविधाओं का लिया जायजा, जानें पूरा मामला
तनाव और भय का माहौल
पुलिस के अनुसार घटना 28 सितंबर की है। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से हमला किया और बेरहमी से मारपीट कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिसकी वजह से इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ था।
आरोपियों की गिरफ्तारी
लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अतुल वर्मा के साथ हेड कांस्टेबल मनोज भारती, कांस्टेबल मनोज चौधरी तथा महिला हेड कांस्टेबल आशा वर्मा शामिल रहीं।
गोरखपुर: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बैनामा के नाम पर ठगी, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
अपराध नियंत्रण की मंशा स्पष्ट
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण की मंशा स्पष्ट रूप से सामने आई है।
Location : गोरखपुर
Published : 20 December 2025, 9:37 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News