हिंदी
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के विरुद्ध थाना गोरखनाथ में दर्ज मुकदमा संख्या 300/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Gorakhpur: चीखते रहे मासूम, गिड़गिड़ाती रही गर्भवती महिला; चारे के विवाद में दबंगों का खौफनाक तांडव
गिरफ्तार आरोपियों में कमलावती उर्फ कामलौती चौहान, पत्नी स्वर्गीय अर्जुन चौहान, निवासी हुमायूंपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ, पूजा चौहान, पुत्री स्वर्गीय मदन चौहान, निवासी हुमायूंपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ तथा द्वारिका कन्नौजिया, पुत्र स्वर्गीय भुल्लन, मूल निवासी तुर्कवलिया कौड़िया जंगल थाना पीपीगंज, वर्तमान में हुमायूंपुर उत्तरी स्थित उमा पीसीओ तिराहा के निकट किराये के मकान में रहने वाला शामिल है।
पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर तीनों की गिरफ्तारी की गई। मामले की जांच अभी जारी है और यदि विवेचना में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोरखनाथ पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Gorakhpur News: चेन स्नैचिंग के बाद फरार था बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया बड़ा खुलासा
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा वर्मा, उपनिरीक्षक हैदर अली खां, कांस्टेबल रामहरख चौहान, आरक्षी उत्कर्ष सिंह, महिला हेड कांस्टेबल वंदना कौशल तथा महिला कांस्टेबल सुमन शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Location : Gorakhpur
Published : 4 August 2026, 7:01 PM IST