हिंदी
घटना में युवक गंभीर रूप से घायल (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक युवक पर मनबढ़ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मन्नीपुर सहडौली निवासी अमन राय 24 मई को बनवारपार चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मठिया गांव के सत्यम निषाद और शुभम निषाद सहित कुछ अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों, डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चाकू से भी वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले के दौरान स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुबई से लौटते ही टूटा पति का सपना… पत्नी के एक कबूलनामे ने खोल दी ऐसी कहानी कि पहुंच गया थाने
गोला पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 26 May 2026, 10:16 AM IST
Topics : AttackCase Crimenews Gorakhpur PoliceCase uttarpradesh