AKTU में फिर कैसे लीक हुआ पेपर? वायरल होते ही मचा हड़कंप, परीक्षा रद्द होते ही सामने आया बड़ा सिस्टम फेलियर

लखनऊ की AKTU यूनिवर्सिटी में BTech कंप्यूटर नेटवर्क परीक्षा पेपर लीक होने के बाद निरस्त कर दी गई है। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद जांच में नोएडा सेंटर की लापरवाही सामने आई है और परीक्षा 5 जून को दोबारा होगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 May 2026, 10:21 AM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। 21 मई को आयोजित BTech कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की कंप्यूटर नेटवर्क परीक्षा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद्द कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर

जानकारी के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद ही प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच के आदेश देने पड़े।

5 जून को दोबारा होगी परीक्षा

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर AKTU ने बड़ा निर्णय लेते हुए इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 5 जून 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी। इस फैसले से छात्रों में असमंजस और नाराजगी दोनों देखने को मिल रहे हैं।

नोएडा सेंटर पर लापरवाही का आरोप

परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया के अनुसार प्रारंभिक जांच में नोएडा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज के क्रेडेंशियल लीक हुए और उन्हीं आईडी-पासवर्ड के जरिए पेपर डाउनलोड कर उसे आगे प्रसारित किया गया।

जांच कमेटी कर रही डिजिटल जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी गठित कर दी है, जो सभी रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुबई से लौटते ही टूटा पति का सपना… पत्नी के एक कबूलनामे ने खोल दी ऐसी कहानी कि पहुंच गया थाने

छात्रों में बढ़ी चिंता

लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Location :  Lucknow

Published :  26 May 2026, 10:21 AM IST

Advertisement